SBNewsAmethi

पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण के दूसरे एवं अंतिम चक्र का सफल समापन


रोहनिया रायबरेली।
बीआरसी रोहनिया में संचालित पांच दिवसीय एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण के दूसरे एवं अंतिम चक्र का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन दो चक्रों में किया गया, जिसकी शुरुआत 30 जुलाई 2026 को हुई और 11 अगस्त 2026 को अंतिम चक्र के समापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण हुआ। दोनों चक्रों में विकास क्षेत्र के कुल 167 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों, शिक्षक संदर्शिका, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम, प्रिंट रिच सामग्री, समग्र प्रगति पत्र, 10-पॉइंट टूलकिट, कैच-अप कार्यक्रम एवं पठन संस्कृति सहित एफएलएन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक समझ विकसित कराई गई। प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण के माध्यम से बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी  नंदलाल रजक  की अध्यक्षता, सक्रिय सहभागिता एवं सतत देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए प्रेरित करते हुए एफएलएन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण में अर्जित समझ को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।

प्रशिक्षण के सफल संचालन में संदर्भदाता अंकित यादव, सुशील, भानू प्रताप, महेंद्र एवं शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी  नंदलाल रजक जी ने सभी संदर्भदाताओं को कुशल एवं प्रभावी प्रशिक्षण संचालन के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समापन अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं गतिविधियों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी रूप से लागू करते हुए प्रत्येक बच्चे में पढ़ने, लिखने एवं बुनियादी गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post