रायबरेली
सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा शासकीय कार्यों में प्रदर्शित प्रगति के आधार पर जनपद रायबरेली ने विगत माह प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में 34वीं रैंक हासिल की है। वहीं राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश में 12वीं रैंक प्राप्त की गई है। यह उपलब्धि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं एवं निर्धारित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण तथा निरंतर प्रभावी अनुश्रवण के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है।
राजस्व विभाग ने प्रदेश में 12वीं रैंक प्राप्त कर जनपद की उपलब्धि में जोड़ा नया आयाम
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा जनपद में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप राजस्व विभाग द्वारा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, योजनाओं की नियमित समीक्षा, निर्धारित लक्ष्यों की सतत निगरानी तथा विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप राजस्व विभाग ने प्रदेश स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त की है।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इसके माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग एवं समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति को और बेहतर बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनपद की वर्तमान उपलब्धि को बनाए रखने के साथ-साथ भविष्य में सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करें। जिन विभागों अथवा बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनका चिन्हांकन करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्कृष्ट कार्यों की निरंतरता बनाए रखने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करे।
जनपद की प्रदेश में 34वीं रैंक एवं राजस्व विभाग की 12वीं रैंक यह दर्शाती है कि विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य जनपद की रैंकिंग में और सुधार करते हुए सीएम डैशबोर्ड पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखना है।