अमेठी। अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नवीनीकरण को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. उपाध्याय ने जनपद के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केयर डायग्नोस्टिक सेंटर एवं गौरीगंज डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं नवीनीकरण से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
SBNewsAmethi
Report by Devendra kori