SBNewsAmethi

दिव्यांग बच्चों निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु हुआ जिला स्तरीय जांच शिविरों का आयोजन



अमावां /रायबरेली।
  ब्लाक संसाधन केंद्र अमावां में  बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली की समेंकित शिक्षा इकाई के द्वारा एलिमको कानपुर के सहयोग से जनपद के  विभिन्न विकास खण्डों के  दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, कैलिपर, कान की मशीन, ब्रेल किट प्रदान करने हेतु  मेजरमेंट शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रों के मूक बधिर, दृष्टि बाधित, अस्थि विकलांग, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात आदि विकलांगता से ग्रसित बच्चों ने प्रतिभाग किया । यहां इन बच्चों की विशेषज्ञों की टीम के द्वारा उपकरण प्रदान करने हेतु जांच की गई तथा उनकी काउंसलिंग की गई। 
    शिविर मे श्रवण बाधित  मानसिक मन्दता लोकोमोटर बच्चों सहित कुल 142 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई जिन्हें उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हित किया गया।
     कार्यक्रम में अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी अमवां ऋचा सिंह ने की।  व्यवस्थापन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनूप कुमार पटेल ने तथा कार्यक्रम समन्वय की भूमिका सहायक अध्यापक विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव ने निभाई। विशेष शिक्षिका मीना वर्मा ने व्यवस्थापन में सहयोग प्रदान किया। एलिमको टीम की व्यवस्था में सहयोग आरती यादव फिजियोथैरेपिस्ट ने की ।
  कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अंकित कुमार एवं पूनम सिंह ने उपस्थित होकर स्वेच्छा पूर्ण सहयोग प्रदान किया उन्होंने कहा विशेष शिक्षक बड़ी तन्मयता से प्रदेश के प्रत्येक जनपद में दिव्यांग बच्चों को न सिर्फ शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करें प्रदान करते हैं बल्कि समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए इन विशेष शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षक समाज की नकारात्मक सोच का प्रतिकार करते हैं और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए दिव्यांगों को समाज में सम्मान पूर्वक जीने का अवसर प्रदान करते हैं।

विशेषज्ञों की टीम में एलिमको की तरफ से
डॉ अब्दुल रहमान डॉ सूरज कुमार , गौरव तिवारी, हर्षित तिवारी  उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में विशेष सहयोग विशेष शिक्षकों नरेश सक्सेना अजय कुमार जितेंद्र कुमार मनीष कुमार प्रेम बहादुर मल्लिका सक्सेना नाजिश अनवर ने प्रदान किया

  व्यवस्था में  सहयोग विशेष शिक्षकों  वंदना त्रिपाठी जया शुक्ला अभिलाषा श्रीवास्तव बृजेश यादव  सीता बाजपेयी, राजेश शुक्ला आशा मिश्रा राकेश सिंह, महेश मोदनवाल शिवनन्दन ने प्रदान किया।

   शिविर की शुरुआत माता सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण एवं पूजन के साथ की गई दिव्यांग छात्रों छात्र शबाब अली नियाज़ आदि ने अपने गुरु अभय प्रकाश श्रीवास्तव को मोमेंटो प्रदान करके उनका सम्मान किया।

    शिविर में 142 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 10 श्रवण बाधित बच्चों 5 दृष्टि बाधित बच्चों 83 अस्थि विकलांग बच्चों को और 44 मानिक मंदिर बच्चों को विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क उपकरण  वितरण हेतु चरण चिन्हित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post