SBNewsAmethi

संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ द्वारा क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रायबरेली का किया निरीक्षण


 

         रायबरेली । शिवाकांत दुबे संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ, द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रायबरेली का निरीक्षण किया गया, संस्थान पर पहुंचते ही आचार्य अनूप कुमार द्वारा भूखे भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा प्रशासनिक भवन, स्टाफ रूम, समस्त प्रशिक्षण हाल तथा महिला एवं पुरुष छात्रावासों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
 प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण कक्षों एवं छात्रावासों सहित पूरा संस्थान स्वच्छ एवं सुसज्जित पाया गया। महिला छात्रावास के बाहर नई सड़क बन जाने के कारण बाहर से बाउंड्री वॉल की ऊंचाई काफी कम हो गई है सुरक्षा की दृष्टि से उसको ऊंचा करने के निर्देश दिए गए। 
     संस्थान पर स्वच्छ पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया, समस्त प्रशिक्षण कक्षों में पर्याप्त रोशनी हेतु व्यवस्था जांची गई तथा छात्रावास में भी पर्याप्त रोशनी, पंखे,कूलर आदि चलाकर देखे गए। संस्थान पर बने कंप्यूटर लैब एवं सोलर सिस्टम पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनको चालू कराकर देखा गया ।इसके पश्चात संस्थान पर संघारित विभिन्न आवश्यक अभिलेख यथा अनुदान पंजिकायें, उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका एवं निरीक्षण पंजिका आदि का अवलोकन किया गया। इसी बीच संयुक्त विकास आयुक्त द्वारा सेल्फी प्वाइंट के ठीक सामने एक रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित करते हुए उसके संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। संस्थान पर बने नवग्रह वाटिका, गुलाब वाटिका एवं कमल तालाब की सुंदरता देखकर प्रसन्नचित्त नजर आए। भवनों एवं पेड़ों की रंगाई पुताई एवं साफ सफाई आदि पर आचार्य सहित समस्त स्टाफ की तारीफ की गई। निरीक्षण के समय संस्थान पर आचार्य अनूप कुमार, अभियंता सत्येंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह गौर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। निरीक्षण आख्या अलग से जारी करने की बात कहते हुए सायं वापस प्रस्थान कर गए।

Report by Devendra kori 

Post a Comment

Previous Post Next Post