अमेठी। मा. राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश/जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी का एक दिवसीय जनपद अमेठी भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 19 जून 2026 को प्रस्तावित है,
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री जी दोपहर 12:00 बजे मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचकर उसका निरीक्षण करेंगी, तदोपरांत दोपहर 01:45 बजे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी,
तदोपरांत दोपहर 3:30 बजे माननीय राज्य मंत्री जी ग्राम रामपुर जमालपुर विकासखंड बहादुरपुर तिलोई में जन चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी, शाम 6:00 बजे सर्किट हाउस कानपुर के लिए रवाना होंगी।
@SBNewsAmethi