रायबरेली-
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने तहसील महराजगंज व तहसील सदर के अंतर्गत जलभराव से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। तहसील मराजगंज के अन्तर्गत कोडरी का निरीक्षण किया।
मौके पर परखी राहत व्यवस्थाएं, ग्रामीणों से संवाद कर जाना हाल
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा जलभराव के कारण उत्पन्न समस्याओं एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात शिवगढ़ ड्रेन का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील सदर के विकासखंड अमांवा के लोधीपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में आवागमन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, जहां जल निकासी की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रह रहे सभी प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, राहत शिविर में रह रहे किसी भी परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। ग्रामीणों को भी जलभराव के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी महराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम, उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Report by Devendra kori