सलोन, रायबरेली। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण करें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) यदुवेन्द्र कुमार पाल, खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी, तहसीलदार दीपिका सिंह, डीह के खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।