SBNewsAmethi

डॉ. शिव कुमार के निर्विरोध निर्वाचन पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित



रायबरेली, 26 अगस्त 2026। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (PMS) वर्ष 2026 के अध्यक्ष पद पर जनपद रायबरेली के वरिष्ठ नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार के निर्विरोध निर्वाचित होने पर राष्ट्र संत गाडगे बाबा जनसेवा एवं कल्याण संघ की ओर से बुधवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उपस्थित सम्मानितजनों ने डॉ. शिव कुमार को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर उनके निर्विरोध निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए समाज एवं चिकित्सा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवाभाव की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन पंकज चौधरी ने किया। उनकी प्रभावशाली शेरो-शायरी ने समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वरिष्ठजनों की ओर से राम शरण प्रसाद, श्याम लाल दिवाकर, सत्य नारायण कनौजिया, राजीव जयंत एवं डॉ. संजय निर्मल (अमेठी) ने डॉ. शिव कुमार को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी तथा समाज के प्रति उनके समर्पण एवं सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के दायित्वों एवं आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताओं के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस आत्मीयता, उत्साह और सम्मान के साथ समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया, वह उनके लिए गौरव एवं भावुकता का क्षण है। उन्होंने कहा कि निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद समाज के लोगों से मिला यह स्नेह, विश्वास और सम्मान उनके लिए किसी अमूल्य आशीर्वाद से कम नहीं है।

डॉ. शिव कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह प्रेम, विश्वास एवं आशीर्वाद उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोहित कुमार चौधरी ने समारोह में उपस्थित सभी सम्मानितजनों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में डॉ. अरविन्द, सुरेश दिवाकर, जय प्रकाश, पंकज चौधरी, राजीव जयंत, दिलीप निर्मल, सारांश दिवाकर, राम शरण प्रसाद, रोहित कुमार चौधरी, सुजीत चौधरी, राजू दिवाकर, अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. संजय निर्मल (BAMS), श्रीकांत दिवाकर, सत्य नारायण कनौजिया, एम.डी. राजवंशी, राजीव संतोषी, गंगा किशन, गंगा प्रसाद, श्याम लाल दिवाकर, मदन लाल कनौजिया, सुनील कुमार कनौजिया, कामरेड अजीत चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post