SBNewsAmethi

निर्विघ्न एवं पारदर्शी मतदान हम सभी का दायित्व:---आचार्य।



   Raebareli l  नगर निकाय निर्वाचन 2026 में नगर पंचायत अध्यक्ष सलोन के रिक्त पद हेतु पुनः मतदान दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को होना सुनिश्चित है, इसके संबंध में आज दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी सभागार रायबरेली में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का पहले चरण का प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। 

जिसमें प्रशिक्षण दे रहे आचार्य क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान अनूप कुमार द्वारा कहा गया कि हम समस्त कार्मिकों का दायित्व है कि यह निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संपन्न हो, मतदान के समय किसी भी मतदाता को असुविधा न हो। उनके द्वारा बड़ी सरलता से प्रारंभ से लेकर अंत तक मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया!
उन्होंने समस्त प्रपत्रों का विधिवत उल्लेख करते हुए बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष सलोन में निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 12 है, मतदान केंद्र 5, मतदेय स्थल 29 एवं मतदाता 23844 हैं।जिसमें 11913 पुरुष मतदाता तथा 11931 महिला मतदाता शामिल हैं। 

प्रशिक्षण में पीयूष राय पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा मतदान समापन उपरांत होने वाली आवश्यक कार्यवाही पर विशेष बल देते हुए समस्त प्रपत्रों, जैसे सांविधिक/असांविधिक लिफाफों, टेंडर वोट, चैलेंज वोट आदि पर प्रकाश डालते हुए प्रभावी एवं रोचक प्रशिक्षण दिया गया। 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनायक शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण की बारीकियों पर विधिवत जानकारी देते हुए मत पेटिका के विषय में प्रैक्टिकल कराकर उसके खोलने एवं बंद करने तथा सील करने का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया, उन्होंने मत पत्रों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

 डीसी मनरेगा द्वारा बीच-बीच में समस्त कार्मिकों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया तथा विभिन्न मदों एवं प्रपत्रों को विधिवत समझाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूरे प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर समस्त कार्मिकों की हौसलाअफजाई करते हुए अंत में समस्त कार्मिकों को पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण लेकर शांति पूर्वक सफल निर्वाचन हेतु निर्देशित किया , तथा आशीष वचन दिए गए।
प्रशिक्षण में सहायता हेतु क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान से  शैलेंद्र सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक, पंकज कुमार प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी ,राजकुमार वरिष्ठ सहायक, सुशील विश्वकर्मा एवं संजीव श्रीवास्तव प्रचार सहायक द्वारा पीपीटी तैयार कर उसके संचालन में विशेष योगदान दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post