SBNewsAmethi

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण- विजय शंकर तिवारी


सलोन, रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
पत्रकार विजय शंकर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षों का विशेष महत्व है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण तैयार करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को क्षेत्रीय लोगों ने सराहनीय पहल बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस मौके पर कुलदीप कुमार सोम शक्ति त्रिपाठी जितेंद्र तिवारी वा अन्य साथी मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post