SBNewsAmethi

ग्राम प्रधान गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे - अदिति सिंह




रायबरेली
          विकास खण्ड राही व विकास खण्ड अमावां के सभागार में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें  विधायक सदर अदिति सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों को शुभकामनाएं दी गईं।

प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय पहल - विधायक सदर

          कार्यक्रम के दौरान  विधायक अदिति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय पहल है, जिससे ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे और ग्राम प्रधान गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
          कार्यक्रम में  विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
          इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम में विकास खण्ड के अधिकारीगण, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विधायक सदर ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी

          कार्यक्रम का समापन सभी ग्राम प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया।
रिपोर्ट देवेंद्र कोरी 

Post a Comment

Previous Post Next Post