रायबरेली।कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने रायबरेली के हरचंदपुर ब्लॉक के लोहानीपुर में आयोजित तकिया मैदान में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर सिंह ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा का निखारने का अवसर मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है भाईचारे का संदेश ऐसे आयोजनों से मिलता है पहला मैच अशानंदपुर टीम और वकार हैदर टीम के बीच खेला गया जिसमें वकार हैदर टीम ने आशानंदपुर टीम को 10 रन से हराकर विजय हांसिल की।
इससे पहले आयोजकों ने सिंह का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद अल्लन,लवकुश मौर्य,मोहम्मद शहजादे,कप्तान सिंह,सिराज अहमद,मनोज मौर्य,रमेश कुमार,साहिल,मोबीन,फ़ैज़ान आदि लोग उपस्थित थे!
Report by Devendra kori