अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में यातायात प्रभारी उ0नि0 शोभनाथ मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना व थानाक्षेत्र गौरीगंज में 'स्पीड लेजर गन' के माध्यम से तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर कुल 50 वाहनों को चेक करते हुये 1,00,000 रुपये जुर्माना योजित किया गया ।
यातायात पुलिस अमेठी समस्त वाहन स्वामियों और चालकों से अपील करती है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं । सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें । आपकी सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।