शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पैदल गश्त/फ्लैग मार्च करते हुये की जा रही संदिग्धों की चेकिंग ।
अमेठी । आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा द्वारा कस्बा मुंशीगंज में, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर द्वारा कस्बा मुसाफिरखाना में एवं जनपद के थानों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थानाक्षेत्र में भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया तथा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी ।
मार्च के दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय संभ्रान्त व्यक्तियों और पीस कमेटी के सदस्यों से बातचीत करते हुये अफवाहों पर ध्यान न देने, भ्रामक पोस्ट प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के फॉरवर्ड ना करने व त्योहार को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई ।