SBNewsAmethi

प्रयागराज में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला


प्रयागराज
यूपी के प्रयागराज के मऊआइमा थाना अंतर्गत बादलपुर गांव में शनिवार को जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मुंबई से घर आए संतोष कुमार विश्वकर्मा 45 वर्ष की उनके ही छोटे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना इतनी भयावह थी कि संतोष का सिर धड़ से अलग हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अर्चना भी हमले में घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब 08 बजे गांव में अचानक शोर शराबा सुनकर लोग जब मौके पर पहुंचे तो आंगन में खून से लथपथ संतोष का शव पड़ा था। पास में घायल अवस्था में उनकी पत्नी अर्चना बदहवास मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल अर्चना को अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतक संतोष मुंबई में फर्नीचर का काम करते थे और शनिवार को ही घर आए थे। परिवार के चार भाइयों के बीच करीब चार विश्वा पुश्तैनी जमीन थी, जिसके बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि संतोष का कहना था कि पहले जमीन का बंटवारा हो जाए फिर निर्माण करवाया जाए।

शनिवार सुबह संतोष ने देखा कि उनके भाई अशोक और विनोद मकान की नींव के भरवा रहे हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने कुल्हाड़ी से संतोष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी अर्चना के मुताबिक, उन्होंने पति को बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया।

पुलिस ने पत्नीनअर्चना की तहरीर पर अशोक कुमार विश्वकर्मा, विनोद कुमार विश्वकर्मा, दोनों की पत्नियों तथा अशोक के बेटे रोहित समेत पांच लोगों के खिलाफ मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post