SBNewsAmethi

भीषण गर्मी में राहत की मांग सुंदरगंज चौराहे पर वाटर कूलर लगवाने हेतु विधायक को सौंपा ज्ञापन


@sbnewsamethi
डीह/रायबरेली।भीषण गर्मी के चलते आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, डीह इकाई के अध्यक्ष पवन अग्रहरि के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक अशोक कोरी को ज्ञापन सौंपकर सुंदरगंज चौराहे पर सार्वजनिक वाटर कूलर लगाए जाने की मांग की गई।

     ज्ञापन में बताया गया कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण राहगीरों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुंदरगंज चौराहा क्षेत्र का प्रमुख सार्वजनिक स्थल होने के बावजूद यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने कहा कि “भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सुंदरगंज चौराहे पर सार्वजनिक वाटर कूलर लगने से हजारों राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। व्यापार मंडल जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहेगा।”

    विधायक अशोक कोरी ने व्यापार मंडल की मांग को जनहित से जुड़ा बताते हुए कहा कि “क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सुंदरगंज चौराहे पर वाटर कूलर स्थापित कराने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।”

    इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने भी मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव प्यारे अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, हरिओम अग्रहरि, अंकित अग्रहरि, नंद कुमार पाल, अजय रावत, रमेश यादव, सौरभ अग्रहरि, उमेश सोनी, आदर्श, आदित्य, चंचल, सचिन, धनीराम, दीपक सोनी एवं सूरज अग्रहरि सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post