SBNewsAmethi

समरसता संकल्प अभियान के तहत दीपदान कर रोशन हुआ संत रविदास मैदान




रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत दिनांक 02 अगस्त 2026 को ग्राम सहामत गंज, पोस्ट बहादुर नगर, विकास खंड अमावां, जनपद रायबरेली स्थित क्रांतिकारी संत शिरोमणि  सतगुरु रविदास महाराज  मैदान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी (काशी) से पधारे पवित्र कलश के पूजन-अर्चन से हुआ। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पूरे मैदान को दीपों की रोशनी से आलोकित किया तथा संत शिरोमणि  सतगुरु रविदास महाराज  के समता, सामाजिक समानता, मानवता एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हसरत युवा शिक्षा कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष हरिकेश कुमार द्रविड़ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी संत शिरोमणि  सतगुरु रविदास महाराज  के जीवन, समता, सामाजिक समानता, मानवता एवं सामाजिक न्याय पर आधारित विचारों से अवगत कराया।

 उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज जी का संदेश आज भी समाज को जाति, भेदभाव और ऊँच-नीच से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंजेश सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष बीजेपी), संदीप तिवारी बीजेपी,जय सिंह, संतोष सिंह (पूर्व प्रधान), हरिकेश कुमार द्रविड़ (संस्थापक/अध्यक्ष), राजकरण (संस्थापक), जियालाल जी (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएँ, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाज में समरसता, सद्भाव और सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post