SBNewsAmethi

थाना फुरसतगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक किलो 500 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल


      फुरसतगंज/ अमेठी ।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व नशा मुक्त अमेठी अभियान" के तहत  क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा स्टेशन रोड पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार, अभियुक्त, अंकुर जयसवाल पुत्र स्व० सुनील जयसवाल उम्र 34 वर्ष, अनुज जयसवाल पुत्र हरीशंकर जयसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी छोटी बाजार जहानाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया ।

 मोटरसाइकिल पैशन प्रो गाडी यूपी 33 क्यू 3470 के कागज मांगने पर दिखा न सके तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 01 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम नन्द हौसिला यादव प्रभारी निरीक्षक थाना फुरसतगंज, उ0नि0 शरद चन्द्र मिश्रा थाना फुरसतगंज अमेठी, उ0नि0 रामवीर सिंह थाना फुरसतगंज अमेठी का0 पुष्पेन्द्र सिंह, का0 हिमांशू, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post