बैठक में सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित कराने के दिये गये निर्देश
रायबरेलीः
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण एवं समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में रिक्त ग्राम पंचायतों में नई सहकारी समितियों के गठन, उनकी व्यवहार्यता मूल्यांकन, सीएससी, जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके), पशु औषधि केंद्र संचालन, समितियों हेतु ग्राम सभा भूमि आवंटन, क्रय केंद्र एवं पीडीएस दुकान संचालन, भंडारण योजना अंतर्गत सुदृढ़ीकरण तथा संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त बी-पैक्स उन्नयन, निष्क्रिय समितियों को सक्रिय करने, पीओएस मशीन उपलब्ध कराने, बी-पैक्स कंप्यूटरीकरण, जिला सहकारी बैंक द्वारा सीजीटीएमएसई सदस्यता तथा मत्स्य एवं डेयरी समितियों को बैंक से जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 कुलदीप द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रजेश तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।