सलोंन, रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के निर्देशानुसार आज सलोन नगर स्थित प्रज्ञा राइस मिल में अंतरराष्ट्रीय मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरुक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी नागार्जुन प्रसाद गुप्ता अपने बोलते हुए कहा कि नशा सारी बुराइयों का जड़ है ।नशा मादक पदार्थों का सेवन से व्यक्ति का शारीरिक चरित्र का नैतिक पतन भी होता है।
गरीब आदमी अपनी मेहनत के पैसे को नशा में लगाकर अपने परिवार और जीवन को बर्बाद करता है उन्होंने सभी को नशा छोड़ने का हवन किया। पीएलबी माधुरी मौर्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों पर व्यापक प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर प्रज्ञा राइस मिल के संचालक वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश गुप्ता , कपिल तिवारी ,आनंद जी, पंकज शुक्ला, डीके शर्मा, राजेश पटेल, रवि शंकर तिवारी, मानसिंह पटेल, अनिल शुक्ला ,समर पासी, चंद्रशेखर काका,। सहित लगभग 60 लोग उपस्थित रहे।