SBNewsAmethi

40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृत



रायबरेली :
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह  द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। 
          टीम द्वारा सदर तहसील के  थाना-गुरुबक्शगंज अंतर्गत  ग्राम-घाटमपुर व बसिंगवा  में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 300 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post