SBNewsAmethi

बेतहाशा बढ़ती महँगाई से आम आदमी परेशान है-अतुल सिंह


ऊंचाहार!कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के किशोरी बालमपुर,बभन पुरवा,कुरौली बुधकर,पूरे गोसाईं,उदाउ का पुरवा आदि गांवों में चौपाल,घर-घर जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसे जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।श्री सिंह ने कहा कि ऊँचाहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जनसमस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।क्षेत्र की जनता आज भी बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है,लेकिन स्थानीय विधायक को जनता की इन तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है।
श्री सिंह ने सीधे जनता से संवाद कर उनकी बुनियादी समस्याओं को सुना।बढ़ती महगाई से सभी परेशान है।चौपालों में उमड़े भारी जनसमर्थन के बीच श्री सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेंगे,किसान आवारा पशुओं की समस्या से बेहाल है। दिन-रात मेहनत कर उगाई गई फसलें नष्ट हो रही हैं,लेकिन सरकार या प्रशासन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पात्र बुजुर्गों,विधवाओं और विकलांगों को महीनों से उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है,जिससे गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।"
ऊंचाहार की गरीब जनता बिजली के अनाप-शनाप बिलों से त्रस्त है।जो परिवार सिर्फ एक बल्ब और एक पंखा चलाता है, उसका मासिक बिल 25 से 30 हजार रुपये तक भेज दिया जा रहा है।इतना भारी बिल यह गरीब जनता कहाँ से भरेगी? जननायक राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी देश की संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।हम सबको साथ मिलकर देश के संविधान को बचाना है।
इस अवसर पर  प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, राजन सिंह,शिव नारायण मौर्य,अनुराग गुप्ता,विवेक तिवारी,धीरज पटेल,गोलू अग्रहरि,संत कुमार यादव,अशरफ़ ,प्रदीप सरोज,दिलीप सरोज,सुरेंद्र लोधी,धर्मेंद्र सिंह,अशोक सविता,रामेश्वर,कमल सिंह,राकेश सिंह,शैलेंद्र सिंह,हँस बहादुर सिंह,चंद भाना सिंह,राजू तिवारी,मो.अल्ताफ,सत्यम प्रजापति, सीमा सरोज,सुमन सरोज,राजम यादव, सुनील यादव,दया राम यादव,राज राम सरोज आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post