SBNewsAmethi

माधवपुर निनैया आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, बच्चों का सामान और अभिलेख गायब


 (सलोन/रायबरेली)। क्षेत्र के माधवपुर निनैया आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर केंद्र में रखा सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुसार केंद्र से बच्चों के खेलने का सामान, बर्तन तथा कुछ महत्वपूर्ण रजिस्टर गायब पाए गए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों एवं अभिभावकों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है

Post a Comment

Previous Post Next Post