SBNewsAmethi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सी०एम०आई०एस० के अंतर्गत प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा कर परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए गए निर्देश


रायबरेली-
           जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), विद्यालय, स्वास्थ्य भवन एवं पर्यटन विभाग से संबंधित निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
       बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों की संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।
        जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नियमित निरीक्षण किया जाए।
        विद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों व उच्चीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
          जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें तथा जहां भी कोई समस्या हो, उसका त्वरित समाधान कराया जाए, जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है, उनको विभाग द्वारा हैंडओवर करा लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post