दीनशाहगौरा/रायबरेली।
प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जन,मंहगाई,बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी व स्वास्थ्य सुविधा की कमी और व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ-साथ असुरक्षा के दंश को झेल रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल की समस्या और जल निकासी और खराब सड़कों की प्रमुख समस्या है। जैसे-नहरों में पानी पर्याप्त पानी की कमी, खाद, बीज पर्याप्त मात्रा में न मिलने से किसानों-मजदूरों के सामने आजीविका का संकट बना हुआ है। रसोई गैस महंगी हो जाने व उसकी उपलब्धता में तिकड़म व काला बाजारी से महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बिजली बिल में तो बिल्कुल मनमाना रवैया अपनाया जाता है। विद्युत विभाग की गलत कार्य प्रणाली से विद्युत उपभोक्ता को विद्युत बिल समझ पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जनहित में निम्नलिखित मांग की जाती है-
मांगे
1. पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को वापस लिया जाए।
2. रसोई गैस की कालाबाजारी व मुनाफाखोरी पर रोक लगायी जाए और निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा गैस उपभोक्ताओं का शोषण बंद हों।
3. घरों में लगे विद्युत स्मार्ट मीटर को हटाया जाए, क्योंकि उनकी स्पष्ट व पारदर्शी कार्य प्रणाली नहीं है।
4. लो-वोल्टेज, बिजली की बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान किया जाए।
5. विद्युत उपकेन्द्रों में मानक के अनुरूप कर्मचारी, सामान व संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए।
6. अघोषित बिजली कटौती की समस्या का निराकरण करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली सप्लाई सुनिश्चित किया जाए।
7. सरकारी नलकूप जो बंद पड़े है, उन्हें चालू कराया जाए।
8.बिजली के बिल में 10% ईंधन अधिभार के नाम से गई बढ़ोत्तरी को अविलम्ब वापस लिया जाए।
9. नहर/ड्रेनों की अविलम्ब सफाई की जाए।
10. किसानों के निजी नलकूपों के फाल्ट विद्युत लाइन को अविलम्ब ठीक कराया जाए।
11. जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत गाँवों में जहां टोटियां लगायी गई है, उनमें पानी की सप्लाई सुनिश्चित किया जाए।
12. जल जीवन मिशन के अन्तर्गत अर्द्ध निर्मित पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण करा करके उन्हें अविलम्ब चालू कराया जाए।
13. ब्लाकों के अन्तर्गत कई ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण करने की रूप-रेखा नहीं बनायी गयी है, उन गांवों में पानी की टंकी का निर्माण किया जाए।
14. जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत ठेकेदारों द्वारा गाँवों के रास्ते खराब कर किए गये है, उन रास्तों को अविलम्ब ठीक कराया जाए।
15. ब्लाकों के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में पानी टंकी का निर्माण कर जलापूर्ति की जाए।
16. ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
17. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना अधिनियम (मनरेगा) को पुनः लागू किया जाए और सभी देयकों का भुगतान किया जाए।
18. जर्जर सड़कों की मरम्मत/निर्माण अविलम्ब कराया जाए।
19. वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सम्बन्धी समस्याओं से निजात दिलाई जाए।
20. किसानों को खाद-बीज सम्बन्धी समस्याएं दूर की जाए।
21. गाँवों में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
22. गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को सरकारी आवास योजना से लाभान्वित किया जाए।
23. ग्रामों में इण्डिया मार्का हैण्डपम्प खराब पड़े है, उनकी मरम्मत अविलम्ब कराया जाए।
24. आंधी-तूफान से आम जन मानस को हुई जन-धन हानि की क्षतिपूर्ति किया जाए।
जनहित में उपरोक्त समस्याओं पर अविलम्ब कार्यवाही करने का कष्ट करें, अन्यथा आम-जन सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे!इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित,उमेशपाल सिंह गुजरती (जिला उपाध्यक्ष),बुद्धधर सिंह,शिवानन्द मौर्य (जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी),शैलेन्द्र प्रताप सिंह जिला सचिव
,मेराजुल हसन फारुकी,दलवहादुर सिंह,उर्मिला लोधी,राजीव प्रताप सिंह,मोबीन अंसारी,शैलेंद्र त्यागी,अमर बहादुर यादव,अफसर अहमद,केशरी तिवारी,कृष्णकांत त्रिवेदी,संतोष त्रिवेदी,प्रदीप अग्निहोत्री,रमेश मौर्या,रामनिवास मौर्य,आर.पी. यादव,आदित्य प्रताप सिंह,गणेश प्रताप सिंह,रामअभिलाख निर्मल,राजबहादुर यादव,देवेन्द्र प्रताप सिंह ,भिखारीलाल विश्वकर्मा,रामनारायण सिंह,ब्रजलाशरण सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!