SBNewsAmethi

17 वाहनों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही

रायबरेली:-
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अवैध खनन परिवहन के रोकथाम हेतु तहसील स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा 17 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। 

जिन पर लगभग 07 लाख रुपये जुर्माने की धनराशि आरोपित कर वसूली की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही देर रात/सुबह 02 बजे के आसपास की गई।

          इस मौके पर एसडीएम लालगंज राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित सिंह, खनन निरीक्षक सुरेश, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उमेश कटियार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post