SBNewsAmethi

गुरु-शिष्य परंपरा और संस्कारों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण : अरविंद श्रीवास्तव



राइजिंग चाइल्ड स्कूल में भव्यता से संपन्न हुआ गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
रायबरेली। शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कार एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा और संस्कारों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं सचिव प्रभात श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा एवं संस्कार कार्यों की जानकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई ने दी। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़ एवं हरप्रीत कौर ने किया। डॉ. चम्पा श्रीवास्तव ने गुरु-शिष्य संबंधों और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु के मार्गदर्शन और संस्कारों से ही विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता के साथ-साथ अच्छे नागरिक के रूप में भी विकसित होता है।”
परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अम्बरीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संस्कारवान बने रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा खुशी वर्मा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वंश यादव तथा खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए आराध्या मिश्रा को सम्मानित किया गया। विद्यालय की शिक्षिका शिफा कायनात को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव को भी परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के उप मंडल प्रबंधक सुरेंद्र केशव, अंजू बाला मौर्य, रविंद्र नाथ हरि, स्नेह लता श्रीवास्तव एवं पवन कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सावन गुप्ता, सोनम यादव एवं नेहा अवस्थी का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post