SBNewsAmethi

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट



SBNewsAmethi
सलोन/ रायबरेली।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलोन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ने किया।शिविर में प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. शुभ करण ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी, डॉ. आलोक सिंह, देवेंद्र भारती (नेत्र परीक्षण अधिकारी), राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, हरकेश बहादुर, सुरेंद्र चौरसिया, कामरान, आजाद अहमद, अनीता चौरसिया, महेश कुमार एवं इब्राहिम समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया।विशेष आमंत्रण पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार ने भी रक्तदान कर आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश दिया। शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post