SBNewsAmethi

एनटीपीसी ऊंचाहार के तीन खिलाड़ियों का हुआ कुराश सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में चयन।


ऊंचाहार रायबरेली:- राज्यस्तरीय सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप का आयोजन 5 अगस्त को डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 350 से अधिक खिलाड़ी सम्मिलित हुए थे प्रतियोगिता का आयोजन कुराश एशोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित कराई गई थी।

 इस प्रतियोगिता में रायबरेली जिले से 14 खिलाड़ी भाग लिये थे जिसमें तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है इन खिलाड़ियों में-55 किलोग्राम भारवर्ग से अंश मौर्य, - 40 किलोग्राम भारवर्ग से सत्यांश, - 35 किलोग्राम भारवर्ग से प्रद्युमन शर्मा, इसी क्रम में नैतिक, अथर्व शुक्ला, दिव्यांशु अग्रहरि व अरबाज को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा ये खिलाड़ी सी.डी.एस मार्शल आर्ट्स ऊचाहार एकेडमी मे प्रैक्टिस करते हैं।

 कुराश एशोसिएशन आफ रायबरेली के सचिव राहुल कुमार पटेल ने बताया कुराश ताकत के साथ साथ टेक्निक का गेम है जो की थ्रोइंग तकनीक पर केंद्रित है यह खेल जूडो से मिलता जुलता खेल है लोगों को इसकी जानकारी कम है इसलिए लोग इसे एक नया खेल मानते हैं 

जबकि यह प्राचीनतम खेलों में से एक है इसका इतिहास 3500 वर्ष से भी अधिक का है। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 4–7 सितंबर को लुधियाना, पंजाब मे होने वाली राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post