उरई/जालौन।
जिला पंचायत परिसर उरई, जालौन में राष्ट्रनिर्माण एवं समाज सेवा के महान प्रेरणास्रोतों वीरांगना झलकारी बाई,लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी, लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ,भारत रत्न श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी एवं श्रद्धेय कल्याण सिंह "बाबूजी" की प्रतिमाओं एवं हाइ हाइट राष्ट्रीय ध्वज, एन.आई.सी.(लाइब्रेरी), वीरांगना झलकारी बाई सभागार का भव्य अनावरण एवं उदघाटन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एस.पी. सिंह बघेल , कैविनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान ,राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार /प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मनोहर लाल पंत मन्नू कोरी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकाश पाल , प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनिल यादव,प्रदेश अध्यक्ष अनु. मोर्चा/सांसद अशोक रावत, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी पवन गौतम, जिला पंचायत ओरैया कमल सिंह दोहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल , जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह बेरा , जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, प्रलुव्य निरंजन ,जिला पंचायत सदस्य इंजी रणविजय निषाद , जिला पंचायत सदस्य प्रति. आनंद पटेल बाबू , जिला पंचायत सदस्य प्रति.विकल प्रजापति , प्रधान आशु तिवारी , मनुराज तिवारी ,पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल शाक्य , राकेश चौहान महेवा सहित जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, सम्मानित अधिकारीगण, समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं जनपदवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
डॉ. घनश्याम अनुरागी पूर्व सांसद अध्यक्ष, जिला पंचायत जालौन ने कहा कि जनपद जालौन के लिए अत्यंत गौरव, प्रेरणा एवं ऐतिहासिक क्षण रहा।
आयोजन की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले समस्त अतिथिगण, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया बंधुओं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनपदवासीयो के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
आइए, हम सभी इन महान विभूतियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा, समरसता, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करें तथा जनपद जालौन को विकास एवं जनकल्याण की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।