SBNewsAmethi

36 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 02 अभियोग पंजीकृत



रायबरेलीः-
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के कुशल मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
          टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानी गंज एवं मुस्तकीमगंज में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 36 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम  लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post