SBNewsAmethi

दिवंगत मेवालाल पासी के परिजनों से भेंट कर मृतक की धर्मपत्नी को दिया आवासीय पट्टा और 1लाख रुपए साहयता राशि सौंपी

सलोन/ रायबरेली। सलोन विधानसभा में विधायक अशोक कुमार कोरी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार।खमरिया पूरे कुशल में हुई अत्यंत दुखद दुर्घटना में दिवंगत  मेवालाल पासी के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने हेतु मृतक की धर्मपत्नी को आवासीय पट्टा प्रदान किया तथा व्यक्तिगत रूप से ₹100000 (एक लाख रुपये) की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी। और पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु प्रशासन से वार्ता कर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं:
1➡️ 1 बीघा कृषि भूमि का पट्टा
2➡️ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत दो बच्चों को ₹2,500 प्रति माह की पेंशन
3➡️ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत ₹5,00,000 की आर्थिक सहायता
4➡️ राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं विधवा पेंशन का अविलंब लाभ
5➡️ अन्य सभी संभावित सरकारी योजनाओं से परिवार को आच्छादित करने का पूर्ण आश्वासन।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post