उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला कारागार, रायबरेली में निरुद्ध बन्दियों के देख-रेख, खानपान, रहन-सहन, जेल चिकित्सालय तथा लीगल ऐड क्लीनिक एवं बन्दियों के हितों से सम्बन्धित मामलो के सम्बन्ध में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित मिश्रा द्वारा बंदियों से मुलाक़ात कर उनको मिल रही विधिक सहायता के सम्बन्ध मे जानकारी ली गई। इस दौरान सचिव ने जेलर हिमांशु रौतेला से जेल के अंदर कैदियों की स्थिति व रखरखाव के बाबत भी जानकारी ली।
इस अवसर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। प्रभारी सचिव अमित मिश्रा ने बंदियों से बात कर उनकी परेशानियों, विधिक समस्याओं एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने बन्दियों को बताया कि जेल में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से विधिक मदद ले सकते है। शिविर में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल राजकुमार सिंह, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल योगेश चन्द्र, उपकारापाल अंकित गौतम व सुमैया परवीन उपस्थित रही।