अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज पेट्रोल पंप के नजदीक एक बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी,इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक युवक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई और दोनों युवकों की भी स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश और मनीष अपने रिश्तेदारी मड़वा पुरे जालिम मल्लाह गांव में घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।ग्रामीणों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक से अपने रिश्तेदारी से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे इसी दौरान रानीगंज बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत जगदीशपुर कोतवाली को दि।घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई और प्रिंस का इलाज जारी है।परिजनों के अनुसार प्रिंस की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तब हुई जब अज्ञात युवक अपने नाबालिक बेटे को गाड़ी शिखा रहा था वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार अपनी साइड से अचानक रोंग साइड में आ गई जिससे मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर यातायात सुचारु रूप से शुरू करा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों के अनुसार अखिलेश अपने माता-पिता और चार बहनों का इकलौता भाई था घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।अखिलेश और मनीष की पहचान भवनियापुर सुल्तानपुर व प्रिंस की पहचान मड़वा पूरे जालिम मल्लाह के रूप में हुई है।फिलहाल स्थानीय पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।