सलोन, रायबरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत श्याम सुंदर त्रिपाठी को रायबरेली जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह !
नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्याम सुंदर त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
पूरे क्षेत्र में नियुक्ति को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।श्याम सुंदर त्रिपाठी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।जिला अध्यक्ष की नियुक्ति से सलोन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।