SBNewsAmethi

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, किसान के खेत से खोद ले गए मिट्टी।

सलोन रायबरेली lतहसील सलोन में इस समय खनन माफिया के हौसले चरम पर है खनन माफियाओं ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूसरे के खेत से कई ट्राली मिट्टी खोद ले गए।

 किसान को जब सुबह पता चला तो उसने उप जिलाधिकारी सलोंन से न्याय की गुहार लगाई है। उप जिलाधिकारी सलोंन को दिए गए शिकायती पत्र में जहांनपुर निवासी किसान अमरनाथ मौर्या सहित अन्य ने आरोप लगाया है कि बीती रात खनन माफियाओं द्वारा गाटा संख्या 312 जो लगभग 7 से 8 बिस्वा है।

 उसे जेसीबी लगाकर मिट्टी खोद ले गए जब किसान सुबह खेत पहुंचा तो देखा कई ट्राली मिट्टी खोद ली गई है। किसान अमरनाथ मौर्या पुत्र भगवत प्रसाद मौर्य निवासी राजस्व ग्राम जहांन पुर, हरिहर प्रसाद, कृष्ण गोपाल, तीरथ राज मौर्य आदि ने उप जिलाधिकारी सलोंन से खनन माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post