SBNewsAmethi

शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश





रायबरेली:
           जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर क्षेत्र स्थित  टीकाकरण केंद्र (आंगनबाड़ी केंद्र) गोरा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया।
          निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध वैक्सीन की स्थिति, लाभार्थियों की उपस्थिति एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था, साथ ही स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

डीएम ने गोरा बाजार टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण

          निरीक्षण में टीकाकरण सत्र का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा था, सत्र स्थल पर ए०एन०एम, आशा द्वारा सेवाएं दी जा रही थी तथा सत्र स्थल पर वैक्सीन, दवाएं  व अन्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता थी।

          जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता बनी रहे यह सुनिश्चित कराया जाए, जिससे किसी भी लाभार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए उचित भीड़ प्रबंधन किया जाए।
          निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिए कि परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखी जाए तथा सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
          जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित किया जाए।
          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, अर्बन नोडल डॉ० राकेश कुमार यादव,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी०एस०अस्थाना शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
Report by Devendra kori 

Post a Comment

Previous Post Next Post