SBNewsAmethi

रायबरेली जिला कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया



रायबरेलीः
          रायबरेली जिला कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष किए गए मिनिस्ट्रियल संवर्ग के स्थानांतरणों में अपनाई गई पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मानवीय प्रक्रिया के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारियों को उनके द्वारा स्वेच्छा से अनुरोध किए गए तैनाती स्थल पर ही स्थानांतरण का अवसर प्राप्त हुआ है। 

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रक्रिया से कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति विश्वास, संतुष्टि एवं कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

          इस अवसर पर अध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, मंजू गुप्ता, विनय सोनकर, भारत लाल सरोज, दीना गुप्ता, शिशु पाल, नीलम, हिमांशु गुप्ता, रामेन्द्र मिश्रा, प्रदीप सिंह, अंजू सोनी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post