SBNewsAmethi

बदमाशों ने दलित नवविवाहिता महिला पर बरसाया कहर मरणासन्न कर दिन दहाड़े लूटे नकदी व जेवर।


फुरसतगंज अमेठी।
 चोरों व बदमाशों के हौसले इस तरह बुलंद हैं कि फिल्मी अंदाज में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते मंगलवार को मजरे मवई आलम पुर ग्राम सभा के पूरे रानी गांव में एक नव विवाहिता महिला अंकिता पत्नी आकाश जिसका विवाह अभी बीते 28 अप्रैल को हुआ है वह घर में अकेले थी तथा उसका पति अपने व्यवसाय पर गया था तथा उसकी सास भी बकरी चराने खेतों में गई हुई थी महिला घर में अकेले थी तथा शिलाई मशीन पर कपड़े सिल रही थी तभी अचानक दिन के लगभग 4 बजे के आस पास चार बदमाश घर में घुसकर महिला का हाथ पैर बांध कर बेरहमी से पिटाई करते हैं और तिजोरी की चाभी मांगते हैं न देने पर महिला को मरणासन्न कर देते हैं जब महिला अचेत होकर गिर जाती है तो दहेज में मिले सोने चांदी के सारे जेवरात तथा दस हजार नकदी लेकर बदमाश फरार हो जाते हैं । वहीं अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए सीएचसी फुरसतगंज आई अंकिता ने आप बीती बताते बताते रोने लगी। साथ में पति आकाश तथा उसकी सासू मां किरन ने बताया कि बड़ी बेरहमी से अंकिता के साथ बदमाशों ने मार पीट की है 
काफी गंभीर चोटे है हम लोग इलाज के लिए आयें है हमने पूरी घटना की लिखित तहरीर जायस कोतवाली में दी है तीन बदमाशों की पहचान भी हमने की है जिसमें इमरान पुत्र अज्ञात, दुर्गेश पुत्र अज्ञात, अरमान पुत्र अज्ञात तथा एक की पहचान नहीं हो पाई पुलिस ने घटना में सामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अभी एक फरार है। वहीं सीएचसी अधीक्षक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि महिला को गले में गंभीर चोटे है और आंखों में खून जमा हुआ तथा पैरों में भी काफी चोटे आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post