SBNewsAmethi

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के थानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।


          अमेठी । शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में
 सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अमेठी  मनोज कुमार मिश्रा द्वारा थानाक्षेत्र संग्रामपुर में, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह द्वारा थानाक्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक में,
 क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्र द्वारा थानाक्षेत्र इन्हौना में एवं जनपद के थानों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थानाक्षेत्र में भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया तथा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post