@sbnewsamethi
रायबरेली ।सोमवार को शहर के सुपरमार्केट स्थित पायल होटल में सम्राट पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति उत्तर प्रदेश रायबरेली अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें दिनांक 28 मई दिन बृहस्पतिवार को जनपद रायबरेली के जिला पंचायत सभागार परिसर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जन्मजयंती को लेकर योजना बनाई।
जिसमें सभी पद्मसिंहीकारियों द्वारा इस जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की बात रखी गई। आगे उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश रीवा जनपद के वीर, वरिष्ठ सेनानी संजय सिंह बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक शहीद सेवा समिति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.एल.सी. सीतापुर पवन सिंह चौहान एवं अति विशिष्ट अतिथि राज बहादुर सिंह भदौरिया (पूर्व जिला जज) का आना सुनिश्चित हुआ है।
आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जन्मजयंती के एक दिन पहले दिनांक 27 मई 2026 के शाम 6 बजे शहीद चौक, डिग्री कॉलेज चौराहा पर कार्यक्रम होगा और 28 मई को जिला पंचायत सभागार में मनाया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान, उपाध्यक्ष एस. पी. सिंह चौहान, महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी, संगठन मंत्री डॉ. रवि सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
Report by Devendra kori