SBNewsAmethi

आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा अमेठी में किया गया फ्लैग मार्च।


   अमेठी ।  आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 27.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा अमेठी में फ्लैग मार्च किया गया ।

 वहाँ पर मौजूद लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आमजनमानस से त्योहार को आपस में मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलने/फैलाने से रोकने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/अपुष्ट खबर प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के प्रसारित न करने की अपील की गई । 

 पिकेट, गश्त ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने व संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के संबंध में महत्वपूर्ण आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमेठी  मनोज कुमार मिश्रा व सर्किल अमेठी के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post